Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पाकिस्तान बनाम हॉन्क कॉन्ग का ‘करो या मरो’ मुकाबला

नई दिल्ली

पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच आज एशिया कप 2022 का 6ठां मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। यह दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला है। शारजाह में जीत दर्ज करने वाली टीम भारत, अफगानिस्तान और श्रीलंका के साथ सुपर-4 में अपनी जगह बनाएगी। पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग ने अभी तक इस संस्करण में 1-1 मैच खेले हैं और दोनों टीमों को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने पाकिस्तान को जहां 5 विकेट से धूल चटाई थी, वहीं हॉन्ग कॉन्ग 40 रनों से हारा था।