Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को लोगों ने पकड़ा, कपड़े उतारकर बाल काटे; वीडियो वायरल होने पर एक्शन में आई पुलिस

जैसलमेर

राजस्थान में जैसलमेर जिले मोहनगढ़ कस्बे से पांच किलोमीटर दूर स्थित हमीरनाडा गांव में एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार करने का मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग के इस मामले में अपनी प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी युवक को नग्न करके न उसके केवल बाल काटे गए बल्कि उसके साथ जबरदस्त मारपीट कर यातनाएं भी दी गईं।

दो दिन पूर्व हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के मोहनगढ़ थाना अंतर्गत हमीरनाद के पास दो दिन पहले एक अमानवीय घटना में 20 जेजे डब्ल्यू निवासी मुख्तयार खान के बाल काट दिए। 

प्रेम प्रसंग के चलते पीड़ित हमीरनाडा गांव आया। जहां लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद हमीरनाडा के लोगों द्वारा ही मुख्तयार खान को नग्न कर उसके सिर के बाल काट दिए। इतना ही नहीं, उसकी मोटरसाइकिल को भी फूंक दिया। बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने मुख्तयार खान के साथ अमानवीय व्यवहार किया वे सभी एक ही समाज के हैं।