Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘सचिन पायलट बनें मुख्यमंत्री’ बोले- कांग्रेस MLA वेदप्रकाश सोलंकी

जयपुर

राजस्थान में एक बार सचिन पायलट को सीएम बनाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। कांग्रेस विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने कहा कि सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। क्योंकि प्रदेश की जनता पायलट को मुख्यमंत्री बनना देखना चाहती है। विधायक सोलंकी ने आज अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में अगर बदलाव होता है को इसका फायदा पार्टी को मिलेगा। राजस्थान में एससी-एसटी, अल्पसंख्यक वोटों के दम पर सरकार बनी थीम ऐसे में उन जातियों को सत्ता और संगठन मैं महत्व मिलना चाहिए उनका मान सम्मान होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। सोलंकी ने कहा कि यह बात हम सार्वजनिक मंचों पर ही नहीं बल्कि पार्टी फोरम पर भी कह चुके हैं और दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं के समक्ष भी इस बात को दोहरा चुके हैं कि राजस्थान की जनता सचिन पायलट को मुख्यमंत्री देखना चाहती है।

पायलट को सीएम बनाने का फायदा मिलेगा 

अगर समय रहते पार्टी आलाकमान ने सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बनाया तो राजस्थान में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा कि सचिन पायलट को लेकर जनता में करंट है, बदलाव सतत प्रक्रिया है और बदलाव होना चाहिए अगर बदलाव होगा तो इसका फायदा पार्टी को मिलेगा। उल्लेखनीय है कि सोलंकी से पहले कांग्रेस विधायक खिलाड़ीलाल बैरवा और गिर्राज सिंह मलिंगा ने भी कहा कि सीएम गहलोत को राष्ट्रीय राजनीती में सक्रिय रहना चाहिए। बैरवा ने कहा कि सीएम गहलोत तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने है। अब समय आ गया है कि वह पद राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएं।