Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पहले छत से धक्का देने की कोशिश, फिर सेनेटाइजर छिड़क पत्नी को लगा दी आग; जिंदगी के लिए जूझ रही महिला

भुवनेश्वर

उड़ीसा में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के ऊपर हैंड सेनेटाइजर छिड़ककर उसे आग लगा दी। घटना यहां के गंजम जिले में गुरुवार को हुई। 25 वर्षीय महिला गंभीर रूप से जली हुई है और जीवन-मौत के लिए संघर्ष कर रही है। पुलिस के मुताबिक महिला का नाम रीता प्रधान है। वह अपने पति संजय के साथ गंजम जिला स्थित दीगापहांदी पुलिस थानाक्षेत्र के माहुदा गांव में रहती है। जानकारी के मुताबिक मामला दहेज उत्पीड़न का है।

पहले धक्का देकर मारने की कोशिश की
गुरुवार की शाम को वह अपने टेरेस पर खड़ी थी। इसी दौरान रीता के पति ने जान लेने की नीयत से उसे धक्का देकर गिराना चाहा। इसके बाद जब रीता ने वहां से बचकर भागने की कोशिश की तो संजय ने उसके ऊपर हैंड सेनेटाइजर छिड़ककर आग लगा दी। दर्द से चीखती रीता किसी तरह पड़ोसी के घर पहुंची जहां से उसे बरहामपुर कस्बे के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के मुताबिक वह 30 फीसदी तक जल चुकी है। रीता ने चार साल पहले संजय से शादी की थी। बताया जाता है कि उसके परिवार ने दहेज में 1.70 लाख रुपए भी दिए थे, लेकिन ससुराल से और ज्यादा पैसे मांगे जा रहे थे। रीता के परिवार ने साल 2019 में ही इस मामले की शिकायत बेरहामपुर महिला पुलिस थाने में की थी। दोनों परिवारों ने आपसी बातचीत से मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन बात बन नहीं पाई।