Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जादू टोने और भूत प्रेत का डर दिखाकर महिलाओं से करता था दुष्कर्म, पुलिस ने तांत्रिक को किया गिरफ्तार

बाड़मेर

राजस्थान के सीमावर्तीसे बाड़मेर जिले में पुलिस ने जादू टोने और भूत-प्रेत का डर दिखा कर महिलाओं से अश्लील हरकतें करने वाले एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी तांत्रिक ने हाल ही में एक महिला से जादू टोने के नाम पर लगातार 6 दिन तक दुष्कर्म किया और फिर महिला को डरा धमका कर फरार हो गया। मामला बाड़मेर जिले के नागाणा थाना क्षेत्र का है आरोपी की शिनाख्त सलीम बाबा के रूप में की गई है।

महिला से 6 दिन तक दुष्कर्म:-
नगर निगम क्षेत्र की एक महिला ने बीती 30 अगस्त को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई की तांत्रिक सलीम बाबा ने भूत प्रेत का डर दिखाकर झाड़ फूंक के नाम पर लगातार 6 दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया पीड़िता का आरोप है कि आरोपी 6 दिन तक उसके घर पर ही रहा और 30 अगस्त को उसे डरा धमका कर फरार हो गया। प्रियंका ने बताया कि आरोपी 24 अगस्त को उसके गांव पहुंचा था जिसके बाद उसके परिवार वालों ने उसे अपने घर पर बुलाया था।

भूत प्रेत का डर दिखाकर करता था दुष्कर्म:-
पुलिस ने बताया कि आरोपी तांत्रिक सलीम बाबा बीते 2 साल से बाड़मेर के ग्रामीण क्षेत्रों में घूम रहा है और इस दौरान वह भूत प्रेत का डर दिखाकर झाड़-फूंक के नाम पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करता है। बताया गया कि भूत प्रेत के डर से कई महिलाएं ने तंत्र की घटनाओं को अपने परिवार तक को नहीं बताती थी