Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विराट कोहली के साथी ने मचाई तबाही, आईपीएल

बेंगलुरु

आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बल्लेबाज रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने न्यूजीलैंड ए (India A vs New Zealand A) के खिलाफ जारी पहले चार दिवसीय ऑफिशियल टेस्ट में भी कमाल का फॉर्म जारी रखा है। रजत का यह डेब्यू मैच है और उन्होंने इसमें शानदार शतक जड़ दिया है। उनके शतक की बदौलत इंडिया ए ने तीसरे दिन शनिवार को अपनी बढ़त कायम कर ली है। न्यूजीलैंड-ए ने पहली पारी में 400 रन बनाए थे। 

29 साल के रजत पाटीदार ने 75 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। इसके बाद उन्होंने 143 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से अपने डेब्यू मैच पर सेंचुरी जड़ दी। उन्होंने इससे पहले रणजी ट्रॉफी के फाइनल में भी मुंबई के खिलाफ मध्य प्रदेश के लिए शतक जड़ा था। इसके अलावा IPL 2022 में गुजरात टाइटंस के खिाफ एलिमिनेटर मुकाबले में शतकीय पारी खेली थी। 

अभिमन्यु ईश्वरन ने भी शतक जड़ा 

रजत पाटीदार के अलावा ओपनर बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने भी अपनी सेंचुरी पूरी की। उन्होंने 194 गेंद पर 132 रन बनाए। उनके अलावा सरफराज खान ने 36 और ऋतुराज गायकवाड़ ने 21 रनों का योगदान दिया। भारत ए ने तीसरे दिन अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 156 रन से आगे खेलना शुरू किया था।