Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सचिन तेंदुलकर से लेकर मिशेल ओबामा

नई दिल्ली।

अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में हारने के बाद संभवत: टेनिस को अलविदा कहने जा रहीं अमेरिका की दिग्गज सेरेना विलियम्स को सचिन तेंदुलकर से लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल और ओलंपिक चैम्पियन तैराक माइकल फेल्प्स सहित कई दिग्गजों ने शानदार करियर पर बधाई दी है। यह दिग्गज खिलाड़ी शुक्रवार की रात को तीन घंटे से भी अधिक समय तक चले मैच में अजला टॉमलजानोविच से 7-5, 6-7 (4), 6-1 से हार गई। सेरेना ने पांच मैच प्वाइंट बचाए लेकिन आखिर में जब उनका शॉट नेट पर लगा तो उनकी आंखें भी छलक उठी। सेरेना 26 सितंबर को 41 वर्ष की हो जाएंगी और अब वह अपना परिवार बढ़ाना चाहती हैं और व्यावसायिक कार्यों में ध्यान देना चाहती हैं। उनकी पांच साल की बेटी ओलंपिया है। 

सचिन तेंदुलकर ने लिखा, “उम्र वह नहीं है जो आपका शरीर आपको बताता है बल्कि यह वह चीज है जो आपका दिमाग आपके शरीर को बताता है। कम उम्र के लोग दुनिया की सबसे बड़ी परेशानियों को दूर कर सकते हैं तो वही वयस्क लोग किसी नई चीज को अपनाकर उसमें अच्छा कर सकते हैं। खेल एक ऐसी चीज है जो समाज को अपनी सीमा से और आगे जाने के लिए प्रेरित करती है और उन्हें असंभव चीज को हासिल करने का हौंसला देती है। एक बेहतरीन करियर के ढेर सारी शुभकामनाएं सेरेना विलियम्स।”