Thursday, July 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिल्ली पुलिस को चाहिए कुछ और सवालों के जवाब, नोरा फतेही से फिर हो सकती है पूछताछ, महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े हैं तार

नई दिल्ली।

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के अधिकारी ने शनिवार को जानकारी दी कि कथित रूप से महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) से जुड़े 200 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में पूछताछ के लिए वे अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) को फिर से बुला सकते हैं।

स्पेशल पुलिस कमिश्नर (क्राइम और ईओडब्ल्यू) रविंद्र यादव ने कहा कि अभिनेत्री ने जांच में सहयोग किया, लेकिन अभी भी कुछ सवाल ऐसे हैं जिनका जवाब देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह जांच के दौरान सहयोग कर रही थीं, लेकिन कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब अभी तक नहीं मिले हैं और उनसे दोबारा पूछताछ की जरूरत हो सकती है। 

उन्होंने कहा कि वह जांच के दौरान सहयोग कर रही थीं, लेकिन कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब अभी तक नहीं मिले हैं और उनसे दोबारा पूछताछ की जरूरत हो सकती है। उन्होंने कहा कि हम इस मामले में जो भी तार जुड़े हुए थे, उनकी तलाश कर रहे थे। उपहार प्राप्त करने वाला भी शामिल है, अब वे अनजान थे (आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में) या वास्तविक अपराध में शामिल थे, उनकी जांच चल रही है …”।