नई दिल्ली।
केरल के सबसे पुराने प्राइवेट बैंक सीएसबी बैंक लिमिटेड (CSB Bank Limited) ने सेविंग्स अकाउंट्स (बचत खाता) के लिए अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया है। बचत खाते की नई ब्याज दरें 1 सितंबर 2022 से प्रभावी हैं। इंटरेस्ट रेट्स में किए गए बदलाव के बाद सीएसबी बैंक सेविंग्स अकाउंट्स में डिपॉजिट्स पर अधिकतम 5.50 पर्सेंट का इंटरेस्ट रेट देगा। सीएसबी बैंक की शुरुआत साल 1920 में Catholic Syrian Bank लिमिटेड के रूप में हुई थी।
CSB Bank के सेविंग्स अकाउंट्स के इंटरेस्ट रेट्स
प्राइवेट सेक्टर का यह बैंक सेविंग्स अकाउंट पर 1 लाख रुपये तक के इंड-ऑफ डे बैलेंस पर 2.10 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। बैंक 1 लाख रुपये से ऊपर और 25 लाख रुपये तक के जमा पर 2.75 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। CSB Bank अभी 25 लाख रुपये से ऊपर और 50 लाख रुपये तक के सेविंग्स अकाउंट जमा पर 3.50 पर्सेंट का इंटरेस्ट रेट दे रहा है। प्राइवेट सेक्टर बैंक 50 लाख रुपये से ऊपर और 1 करोड़ रुपये तक के बचत खाता जमा पर 4 पर्सेंट का इंटरेस्ट रेट दे रहा है।