नई दिल्ली
आलिया भट्ट जब से कपूर परिवार की बहू बनी हैं तभी से हर पारिवारिक फंक्शन में उनकी मौजूदगी होती ही है। हालांकि हाल ही में एक खास मौके पर आलिया भट्ट रणबीर कपूर और नीतू कपूर के साथ नजर नहीं आईं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणबीर कपूर और नीतू कपूर गणपति विसर्जन के दौरान पूजा करते नजर आ रहे हैं। नीतू कपूर नीले कुर्ते में और रणबीर कपूर ने ब्लैक टीशर्ट पहन रखी है, लेकिन आलिया भट्ट इस वीडियो में कहीं नजर नहीं आ रहीं।
गणेश पूजा में नहीं नजर आईं आलिया
वीडियो में रणबीर कपूर को श्री गणेश के पैर छूते और प्रार्थना करते देखा जा सकता है। वह प्रतिमा के गले से माला और अन्य आभूषण हटाते हैं और उनकी मां नीतू कपूर भी उनकी मदद करती दिखाई पड़ती हैं। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए ढेरों लोगों ने गणपति पूजा करने के लिए रणबीर की तारीफ की है वहीं तमाम लोगों ने पूछा है कि पूजा में आलिया भट्ट शामिल क्यों नहीं हुई हैं?