नई दिल्ली
क्या आने वाले समय में रिटारमेंट की उम्र बढ़ जाएगी? इस तरह की चर्चाओं को एक बार फिर ईपीएफओ की एक रिपोर्ट ने जन्म दे दिया है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ईपीएफओ के विजन 2047 के डॉक्यूमेंट में रिटारमेंट की उम्र बढ़ाने की चर्चा है। बता दें, अभी 60 वर्ष की औसत उम्र रिटायरमेंट की है।
20 अगस्त 2022 को प्रकाशित ईपीएफओ के प्रोविजनल डाटा के अनुसार इस साल जून तक 18.36 लाख लोग ईम्पलॉयीज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य बने थे। मई 2022 की तुलना में ईपीएफओ के सदस्यों की संख्या में 9.21 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है। साल-दर-साल के हिसाब से देखें तो जून 2021 की तुलना में जून 2022 में 5.53 लाख अधिक लोग ईपीएफओ के सदस्य बने थे।