Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ICC प्लेयर ऑफ द मंथः छह क्रिकेटर हुए नॉमिनेट, जेमिमा इकलौती भारतीय

दुबई

भारत की स्टार बैटर जेमिमा रोड्रिगेज को अगस्त में कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन के लिए सोमवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामित किया गया।  महिला वर्ग में नामित खिलाड़ियों में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की की बेथ मूने और ताहलिया मैकग्रा भी शामिल हैं।

जेमिमा ने भारत को बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह पांच मैच में 146 रन बनाकर टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर थीं। उन्होंने बारबडोस के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले में भारत की ओर से 46 गेंद में सर्वाधिक नॉटआउट 56 रन बनाकर टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। 

दूसरी तरफ बेथ मूनी कॉमनवेल्थ गेम्स की सबसे सफल बैटर रहीं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के अंतिम ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 49 गेंद में 70 रन बनाए और फिर सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 29 गेंद में 36 रन की पारी खेली। पुरुष वर्ग में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स, जिंबाब्वे के सिकंदर रजा और न्यूजीलैंड के मिशेल सेंटनर को नामित किया गया।