मुंबई
एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) स्टारर विक्रम वेधा (Vikram Vedha) का टीजर (Vikram Vedha Teaser) कुछ वक्त पहले रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद से ही फैन्स विक्रम वेधा के ट्रेलर (Vikram Vedha Trailer)का इंतजार कर रहे हैं। विक्रम वेधा का ट्रेलर 8 सितंबर को रिलीज होगा, लेकिन उससे पहले ऋतिक ने फैन्स को एक्साइटिड कर दिया है। ऋतिक ने बताया है कि कैसे फैन्स विक्रम वेधा का ट्रेलर रिलीज से पहले ही देख सकते हैं।
क्या है ऋतिक का वीडियो
ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में ऋतिक बता रहा हैं कि फैन्स को अपने #VikramVedhaPose में अपनी पिक्चर शेयर करनी है और इसके बाद कुछ चुनिंदा दर्शकों को दुनिया में किसी से भी पहले ट्रेलर देखने का मौका मिलेगा। ऋतिक ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “विक्रम आप सभी के लिए एक अहम सूचना के साथ आया हैं। अपना #VikramVedhaPose साझा करें और पूरी दुनिया के पहले #VikramVedhaTrailer देखने का मौका पाएं।’