मुंबई
उर्फी जावेद ऐसी सिलेब हैं, जिनके पास कोई सीरियल, फिल्म या वेब सीरीज नहीं फिर भी रोजाना सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने कपड़ों की वजह से लाइमलाइट बटोरती हैं। लोग उन्हें ट्रोल करें, उनके बारे में नेगेटिव बोलें, उर्फी को कोई फर्क नहीं पड़ता। उर्फी अपने दिल की बात बिंदास होकर बोलती हैं। एक रीसेंट इंटरव्यू में उर्फी ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं पर बात की। उन्होंने अपने एक्स पारस कलनावत, लाइफ के स्ट्रगल्स और अंजलि अरोड़ा पर भी बोला।
क्या पपराजी को देती हैं पैसे?
उर्फी जावेद अब किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। मुंबई में सिलेब्स के बीच उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू में उर्फी ने कई इंट्रेस्टिंग खुलासे किए। उनसे कहा गया कि बहुत से लोगों को लगता है कि उर्फी को पपराजी इतना कवर करती है और वीडियोज वायरल होते हैं, इसके वह पैसे देती हैं। इस पर उर्फी ने जवाब दिया, मैं काइली जेनर हूं क्या। कहां से आया इतना पैसा। कभी तो लोग बोलते हैं कि इसके पास कपड़े खरीदने के पैसे नहीं हैं।
ऐसे चलता है फोटोग्राफर्स को पता
जब पूछा गया कि फोटोग्राफर्स को कैसे पता चलता है कि यह एयरपोर्ट से आ रही है या जा रही है। इस पर उर्फी ने बताया कि हर ऐक्टर की पीआर टीम होती है। पीआर पैप्स को बताते हैं कि वे आ रहे हैं। उर्फी ने बताया कि सिलेब्स कभी सलॉन के बार ऐसे-वैसे कैंडिड पोज करते भी दिखें तो ये सब ड्रामा होता है। कभी-कभी ऐसा होता है कि वे अचानक मिल जाएं लेकिन ज्यादातर वक्त पीआर टीम ही बताती है।