Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दोहराया संगठित रहने का संकल्प

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। विप्र फाउंडेशन नोहर इकाई के तत्वावधान ग्रामीण स्तर पर विप्र समाज बंधुओं को संगठित करने के उद्देश्य से ग्रामीण इकाईयों का गठन किया जा रहा हैं। इसी के तहत बुधवार को क्षेत्र के गांव देईदास में विप्र समाज की बैठक पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीराम व्यास व तहसील अध्यक्ष रमेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें काशीराम पारीक ग्राम इकाई देईदास का अध्यक्ष बनाया गया हैं। इस मौके पर विप्र समाज के बंधुओं को संगठित रहने का संकल्प दोहराया गया। विप्र फाउंडेशन नोहर तहसील अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया है की जल्द ही नोहर की सभी ग्राम इकाईयों कार्य कारणी बनाई जाएगी। संरक्षक राधेश्याम शर्मा, शिव भगवान डाबड़ा, भंवरलाल जोशी, उपाध्यक्ष मुकेश पाडिया, सह सचिव उमेश शर्मा, अनूप शर्मा, प्रदीप शर्मा, जगतपाल शर्मा, आत्माराम शर्मा, विजेंद्र तिवाड़ी, घनश्याम सारस्वत, चंद्रभान पारीक, ओम प्रकाश पाडिया, रायसिंह पांडिया आदि मौजूद थे।