जयपुर
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राजस्थान के दौरे पर है। उपराष्ट्रपति बनने के बाद जगदीप धनखड़ आज 8 सितंबर को पहली बार राजस्थान के दौरे हैं। वे सुबह 9 बजे झुंझुनू स्थित अपने पैतृक गांव किठाना पहुंचे। जहां हेलीपैड पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर गांव में खुशी की लहर है। उन्होंने राधा-कृष्ण मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद स्कूल भवन की नींव रखी। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित किया। जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तारीफ की। इससे पहले मंत्री ममता भूपेश ने जगदीप धनखड़ को साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया
किठाना उनके दिल में बसा रहेगा
राजस्थान दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पैतृक गांव किठाना में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किठाना उनके दिल में बसा है और हमेशा दिल में रहेगा। धनखड़ हेलीकॉप्टर से किठाना पहुंचे और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने पूरे जिले से बड़ी संख्या में जुटे लोगों से मुलाकात की। वह एक स्थानीय स्कूल पहुंचे. एक मंदिर में पूजा-अर्चना की और एक स्कूल की आधारशिला रखी. धनखड़ ने वहां मौजूद लोगों से बात भी की। उपराष्ट्रपति का चूरू के सालासर बालाजी मंदिर और सीकर के खाटू श्याम जी मंदिर में पूजा-अर्चना करने का कार्यक्रम है। वे अपराह्न 3.40 बजे जयपुर में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात करेंगे और शाम को बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के एक समारोह में शामिल होंगे। उनका शाम को दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।