नई दिल्ली
सपना चौधरी इंडस्ट्री में अपने देसी अंदाज के लिए मशहूर हैं। लेकिन बिग बॉस शो के बाद से वह उनके ग्लैमरस ट्रांसफॉर्मेशन से कई बार फैन्स को हैरान कर चुकी हैं। सपना चौधरी ने एक बार फिर अपने लेटैस्ट और एकदम स्टाइलिश स्वैग से फैन्स को चौंका दिया है। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया है।
जैजी बी के गाने ग्लैम गर्ल बनी सपना चौधरी
हाल ही में सपना का हरियाणवी गाना लव यू गोरी रिलीज हुआ था। इस हिट सॉन्ग में सपना बिलुकल देसी अंदाज में गांव की छोरी के रूप में नजर आईं थीं। और अब सपना ने अपने वेस्टर्न लुक में दुनियाभर में अपने फैन्स को विजुअल ट्रीट दी है। पोस्ट की गई वीडियो में सपना पंजाबी सिंगर जैजी बी के गाने ‘मरगे तेरा रूप देखके नी’ पर पूरे स्वैग के साथ एंट्री करती नजर आ रही हैं। सपना का लुक इसमें इतना स्टाइलिश लग रहा है कि फैन्स वीडियो को लेकर सवाल पूछ रहे हैं कि क्या ये किसी फिल्म की शूटिंग का वीडियो है।