नई दिल्ली
शेयर मार्केट में कई ऐसे पेनी स्टॉक हैं, जिनका परफॉर्मेंस निवेशकों को चौंकाता है। ऐसा ही एक पेनी स्टॉक- Titan Intech या टाइटन इंटेक है। बीते साल टाइटन इंटेक के एक शेयर की कीमत 5 रुपये से भी कम थी लेकिन अब तक निवेशकों को 500 फीसदी से ज्यादा रिटर्न मिल चुका है। अब इस स्टॉक पर चर्चित निवेशक आशीष अग्रवाल ने भी दांव लगाया है।
स्टॉक का परफॉर्मेंस: यह माइक्रोकैप पेनी स्टॉक पिछले एक साल में बीएसई पर ₹4.55 के स्तर से बढ़कर ₹28 के स्तर पर पहुंच गया है। सिर्फ 2022 में यह पेनी स्टॉक ₹5.25 से बढ़कर ₹27.95 प्रति शेयर स्तर तक गया है, जो 400 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न है। पिछले एक महीने में, इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक ने लगभग ₹17 से ₹28 के स्तर तक बढ़ गया, जो लगभग 60 प्रतिशत की वृद्धि है।
साल 2012 तक स्टॉक की कीमत तीन अंकों में थी लेकिन इसके बाद टाइटन इंटेक के शेयर की कीमत में गिरावट आई और मई 2014 तक यह ₹15 के स्तर पर आ गया। स्टॉक ने रिकवरी के कुछ संकेत दिखाए और अक्टूबर 2014 में ₹100 के स्तर के करीब आ गया। मई 2015 में एक बार फिर स्टॉक लगभग ₹45 के स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद बिकवाली हावी रहा और सितंबर 2017 तक, टाइटन इंटेक के शेयर एक रुपये से नीचे आ गए, यह स्थिति मार्च 2022 तक जारी रही।