Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मंदिर की छत पर शराब पार्टी करने वाले हिंदू संगठन के नेता ने दी सफाई : बोले-हिंदू समाज को तोड़नेके लिए हो रही साजिश

उदयपुर।

राजस्थान के उदयपुर में एक मंदिर की छत पर कथित तौर पर शराब पार्टी करने वाले हिंदू संगठन धर्मोत्सव समिति के अध्यक्ष दिनेश मकवाना ने सफाई दी है। उन्होंने हमलावरों में एक मुस्लिम युवक के शामिल होने का जिक्र करते हुए कहा कि यह हिंदू समाज को तोड़ने की साजिश है। शराब पार्टी से उनका कोई लेना देना नहीं था वो तो पार्टी करने गए लोगों को रोकने के लिए गए थे। आपको बता दें कि शराब पार्टी के वायरल वीडियो में मकवाना खुद नशे में और ग्लास फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बहरहाल धर्मोत्सव समिति के सदस्यों का यह वीडियो वायरल होने के बाद विवाद जारी है। मकवाना ने मीडिया के सामने आकर मकवाना ने बताया कि शराब पार्टी करने वाले अनजान लोग थे। वे पार्टी करने वालों को रोकने और बोतलें हटाने के लिए मंदिर की छत पर गए थे। तभी जितेश नाम का युवक एक मुस्लिम युवक और 10-11 बदमाशों के साथ वहां पर आए। बातचीत करते वक्त किसी इनमें से किसी ने सिर पर लाठी मार दी। भागते हुए बदमाशों ने उनको रथयात्रा और जन्माष्टमी पर तवज्जो नहीं देने पर हमला करने की बात कही थी।

मामले की जांच की मांग
समिति के अध्यक्ष दिनेश मकवाना ने बताया कि जितेश राजदहिया उर्फ साहेब ने जन्माष्टमी और रथयात्रा कार्यक्रम की भव्यता के मद्देनजर व तवज्जो नहीं मिलने पर हमला किया है। जितेश के सभी साथी समिति द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं हमारी धर्मोत्सव समिति को बदनाम करने की नियत से यह सब कर रहे हैं। हम धर्म स्थलों के दुरुपयोग के खिलाफ हैं। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हों, उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।