Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा ओबीसी बॉयकाट अमित शाह, गहलोत को घेरने आए खुद घिरे

जयपुर

राजस्थान में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दौरे से भाजपा कार्यकर्ता भले ही उत्साहित हो लेकिन ट्विटर पर ओबीसी बॉयकाट अमित शाह ट्रेंड करने लगा है। ओबीसी विरोधी भाजपा टॉप ट्रेंड होने लगा। सुबह 10 बजे तक ही इन हैशटैग्स पर चालीस हजार से ज्यादा ट्विट आए है। दरअसल, अमित शाह के शुक्रवार को जैसलमेर पहुंचने पर ही  ओबीसी आरक्षण का जिन्न निकल आया। मारवाड़ में पूर्व मंत्री हरीश चौधरी लंबे समय से ओबीसी आरक्षण की विसंगतियों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। हरीश चौधरी की मांग है कि 21 प्रतिशत आरक्षण का लाभ पूर्व सैनिकों को होरिजेंटल आरक्षण की वजह से नहीं मिल रहा है। 2018 में वर्टिकल आरक्षण को होरिजेंटल करने और रोस्टर सही ढंग से लागू न होने से नुकसान हो रहा है। इसको लेकर चौधरी कई बार अपनी ही गहलोत सरकार को घेर चुके हैं। 

जोधपुर आने से पहले ही ट्रैंड शुरू 

केंद्र सरकार ने 2018 के संविधान में संशोधन कर ओबीसी जातियों की सूची बनाने का हक राज्यों दे दिया था। राज्य इस कोटे में और भी जातियों को शामिल करे सकेंगे लेकिन इसके विरोध में मुहिम चलने लगी है। आशंका है कि इससे अन्य जातियां जुड़ेंगी तो मौजूदा वर्ग को नुकसान होगा। बस विरोध का यही आधार है। शनिवार को अमित शाह जोधपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए आए है। इससे पहले ही ट्रेंड शुरू करवा दिया गया।

ओबीसी आरक्षण बहाल करों की मांग 

ट्विटर पर ओबीसी आरक्षण बहाल करो की मांग की जा रही है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सीएम गहलोत के गृह जिले जोधपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए आए है। राजस्थान में 2023 में विधानसभा चुनाव होने है। भाजपा ने सीएम गहलोत को उनके गृह जिले में घेरने के लिए अमित शाह को लगाया है। लेकिन सोशस मीडिया प्लेटफार्म पर अमित शाह का स्वागत बायकाट के रूप में हुआ है।