नई दिल्ली
मनोरंजन की दुनिया का बड़ा इवेंट ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स का आयोजन मुंबई में हो रहा है। यह पहला पैन इंडिया ओटीटी अवॉर्ड है। शनिवार की शाम रेड कार्पेट सितारों से सजने लगा जहां बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां पहुंचेंगी। इसके बाद अवॉर्ड समारोह में विजेताओं के नामों का ऐलान किया जाएगा। अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन लिस्ट में कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, तापसी पन्नू, कीर्ति सुरेश सहित अन्य एक्टर्स शामिल हैं। अब इनमें से कौन सेलिब्रिटी अवॉर्ड अपने घर ले जाने में कामयाब रहेगा/रहेगी यह तो कुछ ही देर में पता चल जाएगा।