Thursday, May 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अब अजय देवगन की Thank God निशाने पर

मुंबई

फिल्म ‘थैंक गॉड‘ का ट्रेलर 8 सितंबर को रिलीज किया गया। इस फिल्म में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की मुख्य भूमिका है। ट्रेलर के साथ ही अजय देवगन का लुक भी रिवील किया गया। फिल्म दिवाली के मौके पर 25 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे इंद्र कुमार ने निर्देशित किया है। यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें दिखाया गया है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक्सीडेंट हो जाता है जिसके बाद उनके कर्मों का हिसाब-किताब चित्रगुप्त के दरबार में होता है। अजय देवगन पर्दे पर चित्रगुप्त की भूमिका करते दिखेंगे। इन दिनों जब लगभग हर फिल्म के खिलाफ बायकॉट ट्रेंड देखा जा रहा है तो अजय देवगन की ‘थैंक गॉड‘ भी इससे अछूती नहीं है।

बॉलीवुड फिल्मों के खिलाफ चल रहा ट्रेंड


सोशल मीडिया पर फिल्म के बॉयकॉट की मांग की जा रही है। यूजर्स ने कहा कि चित्रगुप्त और हिंदू देवी देवताओं का जिस तरह मजाक उड़ाया जा रहा है वह उसका विरोध करते हैं। वहीं कई यूजर्स ने कहा कि अब तो पूरे बॉलीवुड का ही बायकॉट करने का समय आ गया है।