Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गहलोत के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के बेटे के जन्मदिन पर अश्लील डांस में भीड़ बेकाबू

जयपुर

राजस्थान में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के बेटे के जन्मदिन पर अश्लील डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भीड़ को इशारे से नीचे बैठाते दिख रहे हैं। भीड़ बेकाबू होने के कारण रात को कार्यक्रम को रोकना पड़ा। खास बात यह है कि जिस मंच पर राजस्थान मुख्यमंत्री ने भाषण दिया उसी मंच पर रात को अश्लील डांस हुआ। हालांकि, लाइव हिंदुस्तान वायल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। दरअसल, शुक्रवार को मंत्री के गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन और बेटे शिवम गुढ़ा के जन्म दिवस समारोह में सीएम गहलोत भी शामिल हुए थे।

बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं मंत्री गुढ़ा

हमेशा में बयानों को लेकर विवादों में हने वाले सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के बेटे भी सुर्खियों में रहे हैं। अग्निपथ योजना के विरोध में निकाली गई रैली को लेकर भी सुर्खियों में आए थे। बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए मंत्री राजेंद्र गुढ़ा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते रहे हैं। अक्सर विवादों में रहने वाले सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा एक बार फिर से सरकार के खिलाफ मुखर हो रहे हैं। राज्यसभा चुनावों से पहले सीएम अशोक गहलोत तक के खिलाफ बयान देने वाले गुढ़ा अब सरकार के बाकी मंत्रियों को निशाने पर ले रहे हैं। मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि गहलोत सरकार ने उनके साथ जो वादा किया वह पूरा नहीं किया है। मंत्री हमारे साथी विधायकों की मांगों का समाधान नहीं करते हैं।