हैदराबाद
आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ले जिले में एक महिला ने चलती ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया है। महिला की डिलीवरी ट्रेन में ही मौजूद एक महिला ने की। किस्मत से वो महिला चिकित्सक थी और ट्रेन के उसी डिब्बे में मौजूद थी, जहां गर्भवती और उसका पति मौजूद था। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। महिला चिकित्सक ने बताया कि ट्रेन में तमाम परेशानियों के बावजूद डिलीवरी अच्छे से हुई। इतना ही नहीं अस्पताल में आराम से लेकर घर निकलने तक वो महिला साथ में रही।
घटना मंगलवार की है। विजयवाड़ा में सिकंदराबाद-विशाखापट्ट्नम रूट पर दुरंतो सुपरफास्ट एक्सप्रेस में दंपति सत्यनारायण और सत्यवती हैदराबाद से अपने मूल स्थान की यात्रा कर रहे थे। ट्रेन में मौजूद अन्य महिला के स्वाति रेड्डी भी मौजूद थी। स्वाति रेड्डी ने हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया,“मैं गहरी नींद में थी जब एक व्यक्ति ने मुझे लगभग 4.30 बजे जगाया। उसने मुझे बताया कि उसकी गर्भवती पत्नी को प्रसव पीड़ा हो रही है और उसने मुझसे अनुरोध किया कि क्या मैं कोई मदद कर सकती हूं। वह नहीं जानता था कि मैं एक चिकित्सक हूं, क्योंकि वह डिब्बे में अन्य महिलाओं से भी अपनी पत्नी को बचाने का अनुरोध कर रहा था।”
स्वाति ने बताया कि उसने एमबीबीएस का अंतिम वर्ष पूरा कर लिया है और वर्तमान में गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (जीआईटीएएम) मेडिकल कॉलेज, विशाखापत्तनम में एक हाउस सर्जन हैं।