नई दिल्ली
बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। ब्रह्मास्त्र में जुनून का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस मौनी रॉय ने इसी साल जनवरी में दुबई बेस्ड बिडनेसमैन सूरज नांबियार से शादी की थी और तब से लेकर अभी तक फैंस लगातार उनसे यह सवाल पूछते रहे हैं कि वह और सूरज कब दो से तीन होने जा रहे हैं? हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मौनी ने इस सवाल का जवाब दिया।
मां बनने की खबरों पर क्या बोलीं मौनी रॉय?
तो क्या ब्रह्मास्त्र की सक्सेस के बाद अब मौनी रॉय जल्द ही मां बनने वाली हैं? मौनी रॉय ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में कहा कि फिलहाल ना तो उनके परिवार की तरफ से और ना ही उनके रिश्तेदारों की तरफ से मां बनने को लेकर किसी तरह का दबाव बनाया जा रहा है। उनके घर से सभी लोग इस बात से खुश हैं कि मौनी का करियर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
मां बनना मौनी की लिस्ट में आखिरी चीज
मौनी रॉय ने बताया कि उनके फैमिली मेंबर्स और रिलेटिव इस मामले में काफी सपोर्टिव हैं और जहां तक मां बनने का सवाल है तो अभी उनकी शादी को सिर्फ 8 महीने ही हुए हैं। मौनी रॉय ने कहा कि फिलहाल जहां तक उनके जेहन में चल रही बातों का सवाल है तो मां बननी उनकी प्राथमिकताओं में सबसे आखिरी नंबर पर है।