Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

छात्र को अगवा कर भाग रहे बदमाशों को गांव वालों ने पकड़ा, पेड़ से बांध कर हुई पिटाई

भरतपुर

राजस्थान में गांव वालों ने 11 साल के छात्र को अगवा कर ले जा रहे 2 बदमाशों को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने इन बदमाशों की पेड़ से बांधकर धुनाई कर दी। आरोपी की पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पिटाई के बाद ग्रामीणों ने बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया है। यह मामला पूर्वी राजस्थान का द्वारा कहा जाने वाले भरतपुर जिले के गोपालगढ़ थाना इलाके का है।  एक निजी स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रहे 11वीं क्लास के छात्र तहसीम को चार बदमाशों द्वारा किडनैप कर लिया गया। हरियाणा निवासी ये बदमाश बालक के गांव में रहकर बच्चे को किडनैप करने की प्लानिंग काफी समय से बना रहे थे। विगत दिन जब बालक स्कूल से घर अपने गाँव जा रहा था उसी दौरान उन चारों बदमाशों ने बालक को किडनैप कर लिया। जब बदमाश बाइक से छात्र को लेकर भाग रहे थे तभी पता लगने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनको पकड़ लिया। इसके बाद बदमाशों की पेड़ से बांधकर पिटाई की गई और उसके बाद बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।