Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी:12 से ज्यादा जिलों में होगी बरसात; अब तक 34 फीसदी ज्यादा बरसा पानी

जयपुर

राजस्थान में बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम का असर दिखने लगा है। पिछले 24 घंटे के दौरान दक्षिण और पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में 3 इंच तक बरसात हुई है। प्रदेश में 13 सितंबर तक 34 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं, अगले दो दिन के लिए भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बीते 24 घंटे में डूंगरपुर-बांसवाड़ा समेत कई जगहों पर औसतन 76MM से ज्यादा तक बरसात हुई। वहीं, बारां, कोटा, दौसा जिले में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग की ओर से आज और कल के लिए 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

इनमें आज बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 15 सितंबर को भरतपुर, धौलपुर जिलों में भारी बारिश की संभावना है। जयपुर में भी अगले 12 घंटे में गर्मी से राहत मिलेगी। यहां हल्की बारिश हो सकती है।