Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। द्वारका शारदा पीठ व ज्योतिर्मठ बद्रीनाथ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के निधन पर बुधवार को जंक्शन की दुर्गा मंदिर धर्मशाला प्रांगण में सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद ब्राह्मण समाज के नागरिकों ने शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। सर्व ब्राह्मण समाज के नागरिकों ने कहा कि जगतगुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती धर्म रक्षक ही नहीं बल्कि स्वतंत्रता सेनानी भी थे। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती विश्व के सबसे बड़े धर्म प्रवर्तकों में एक थे। उन्होंने जीवन पर्यन्त सनातन धर्म की रक्षा और उसके विस्तार का प्रयास किया। उन्होंने अपने ओजस्वी वाणी के माध्यम से सनातन धर्म का संदेश जन-जन तक घर-घर तक पहुंचाया।