Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नष्ट हुई फसलों का मांगा मुआवजा

श्रीगंगानगर। ग्रामीण किसान मजदूर समिति (जीकेएस) के संयोजक रणजीत सिंह राजू सहित अनेक किसानों ने आज अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा मांगा। सुबह बैठक कर सभी किसान कलक्टरेट पहुंचे और यहां जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि तीन सालों से बाग की फसल में अधिकत तापमान की वजह से फल नहीं लग रहा। इसके अलावा अतिवृष्टि के कारण मूंग व ग्वार की फसल खराब हो चुकी है, साथ ही नरमा भी खराब हो गया है। इसलिए इन नष्ट हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिया जाए। साथ ही मूंग की सरकारी खरीद शुरू करवाएं। अगले 15 दिन में धानमंडी में मूंग की फसल आनी शुरू हो जाएगी। ज्ञापन में बताया कि किसानों ने जिन फसलों का बीमा करवा रखा है उनकी क्रोप कटिंग करवाई जाए, ताकि उन्हें बीमा राशि मिल सके। इसके अलावा फसल खराब होने के कारण किसान बैंक का ब्याज देने में असमर्थ हैं। इसलिए किसानों की जमीन की कुर्की व नीलामी रोक जाए। ज्ञापन में ग्वार के नकली बीज के मामले को भी प्रमुखता से उठाते हुए इसकी जांच की मांग की गई। इस अवसर पर प्रवक्ता संतवीर सिंह मोहनपुरा, भरपूर सिंह, गंग कैनाल के प्रोजेक्ट चेयरमैन हरविंद्र सिंह गिल सहित अनेक किसान उपस्थित थे।