नई दिल्ली
टाटा समूह की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया डोमेस्टिक मार्केट में अपना दबदबा बढ़ाने के मूड में है। एयर इंडिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अगले 5 साल में कंपनी बाजार हिस्सेदारी को 30 प्रतिशत से अधिक बढ़ाएगी। यह लक्ष्य Vihaan.AI योजना के तहत पूरा किया जाएगा। इस योजना के तहत एयरलाइन व्यापक परिवर्तन पर जोर देगी।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा- Vihaan.AI के लिए एयर इंडिया ने एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया है, जो अपने नेटवर्क और बेड़े दोनों को विकसित करने के लिए है। इसके अलावा ग्राहकों के बीच विश्वसनीयता बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा। वहीं, परफॉर्मेंस में सुधार करने आदि पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
ग्राहकों के बीच मजबूत करनी है छवि: एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने Vihaan.AI योजना पर कहा, “यह एयर इंडिया के लिए एक ऐतिहासिक परिवर्तन की शुरुआत है। हम एक नए उद्देश्य के साथ नए एयर इंडिया की नींव रख रहे हैं। Vihaan.AI एयर इंडिया को एक बार विश्व स्तरीय एयरलाइन बनाने के लिए हमारी परिवर्तन योजना है।”