Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा ने खरीदे हैं 1 लाख से ज्यादा शेयर

नई दिल्ली
एक और कंपनी का आईपीओ आ गया है। यह अन्नपूर्णा स्वादिष्ट लिमिटेड (ASL) का आईपीओ है। कंपनी का आईपीओ गुरुवार 15 सितंबर 2022 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और यह 19 सितंबर 2022 तक ओपन रहेगा। अन्नपूर्णा स्वादिष्ट के आईपीओ का प्राइस बैंड 68-70 रुपये है। NSE के डेटा के मुताबिक, इश्यू के पहले ही दिन 15 सितंबर को दोपहर 11.30 बजे तक आईपीओ 0.73 गुना सब्सक्राइब हो गया है। कंपनी में दिग्गज इनवेस्टर शंकर शर्मा ने भी बड़ा दांव लगाया है। दिग्गज इनवेस्टर ने खरीदे हैं 1 लाख से ज्यादा शेयर
कंपनी के ड्राफ्ट रेड हेयरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (DRHP) के मुताबिक, दिग्गज इनवेस्टर शंकर शर्मा के पास अन्नपूर्णा स्वादिष्ट के 1,25,000 शेयर या 1.03 पर्सेंट हिस्सेदारी है। कंपनी के प्रमुख प्रमोटर रितेश शॉ हैं, अन्नपूर्णा स्वादिष्ट लिमिटेड में उनकी हिस्सेदारी 61.57 पर्सेंट है। वहीं, श्रीराम बागला की कंपनी में 8.26 पर्सेंट हिस्सेदारी है। कंपनी के शेयर 27 सितंबर 2022 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के SME प्लैटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं।