Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भारत में बिक रहा पाकिस्तान का बना रूह अफज़ा! कोर्ट ने Amazon को दिया ये आदेश

नई दिल्ली

दिल्ली हाईकोर्ट ने ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया को पाकिस्तान निर्मित रूह अफज़ा को अपने प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश दिया है। दरअसल, भारत के हमदर्द नेशनल फाउंडेशन ने अदालत में एक याचिका दायर की थी। इस याचिका में कहा गया था कि अमेजन इंडिया के प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड रूह अफज़ा के कुछ वेरिएंट हमदर्द लैबोरेटरीज (भारत) द्वारा निर्मित नहीं किए गए हैं। 

इसके मुताबिक अमेजन इंडिया अपने प्लेटफॉर्म पर रूह अफज़ा के जो वेरिएंट बेच रहा है, उनमें से कुछ पाकिस्तान के हमदर्द प्रयोगशाला (वक्फ)’ द्वारा निर्मित क‍िया जा रहा है। हमदर्द नेशनल फाउंडेशन और हमदर्द लेबोरेटरीज इंडिया ने अदालत को बताया है कि भारत में रूह अफज़ा का राइट उनके पास है। 

कोर्ट का आदेश: दिल्ली हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने कहा कि रूह अफज़ा एक ऐसा उत्पाद है, जिसे भारतीय जनता लंबे समय से ड्रिंक के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। ऐसे में इसके गुणवत्ता मानकों को खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम द्वारा निर्धारित लागू नियमों का पालन करना होगा। इसके साथ ही कोर्ट ने 48 घंटे के भीतर अमेजन को प्लेटफॉर्म से पाकिस्तान निर्मित रूह अफज़ा हटाने का आदेश दिया है।