Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बाल संवारने लगीं आलिया भट्ट तो रणबीर कपूर ने हटाया हाथ, लोग बोले- ये उससे प्यार नहीं करता

मुंबई
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हो चुकी है। दोनों ही इस वक्त लाइमलाइट में हैं। आलिया और रणबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें दोनों अयान मुखर्जी से मिलकर लौटते रहे हैं। इस बीच आळिया रणबीर के बाल ठीक करने लगती हैं और रणबीर अपना सिर पीछे हटाकर उन्हें ऐसा नहीं करने दे रहे। इस वीडियो पर लोगों के मिले-जुले रिऐक्शंस हैं। कुछ लोग दोनों की केमिस्ट्री को क्यूट बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग ट्रोलिंग भी कर रहे हैं।

लोगों ने दिए नेगेटिव कमेंट्स

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी ऑनलाइन से ज्यादा ऑफलाइन पसंद की जाती है। आलिया प्रेग्नेंट हैं और रणबीर अक्सर उनकी केयर करते दिख जाते हैं। रीसेंट वायरल वीडियो में इसका उलटा हुआ। आलिया रणबीर के बाल संवारने की कोशिश कर रही थीं हालांकि रणबीर पीछे होते दिखे। उन्होंने खुद बाल ठीक करने शुरू कर दिए। इस बात पर कुछ लोगों ने ट्रोलिंग की है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, हाथ भी नहीं लगाने दे रहा। वहीं एक और ने लिखा है, रणवीर सिंह से कुछ सीखो। एक यूजर ने लिखा है, ऐसा लगता है कि वह उससे प्यार नहीं करता। वहीं कुछ कमेंट्स हैं कि लड़के लड़कियों को अपने बाल नहीं छूने देते।