Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

PM मोदी ने छोटे बच्चे की तरह एकनाथ शिंदे को गुब्बारा थमा दिया, शरद पवार का तंज

मुंबई

वेदांता और फॉक्सकॉन की सेमीकंडक्टर बनाने की साझा परियोजना के महाराष्ट्र की बजाय गुजरात चले जाने पर राजनीति लगातार तेज है। अब इस मामले में महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता शरद पवार का भी बयान सामने आया है। उन्होंने इस मामले में एकनाथ शिंदे की ओर से दिए बयान पर तंज कसा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें इससे भी बड़े प्रोजेक्ट का भरोसा दिया है। शरद पवार ने कहा कि यह कहना कि फॉक्सकॉन से बड़ा प्रोजेक्ट दिया जाएगा, किसी बच्चे को समझाने जैसा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हमेशा से बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट आते रहे हैं, लेकिन अब उन्हें छीना जा रहा है। 

बच्चों की तरह पीएम मोदी ने एकनाथ शिंदे को फुसला दिया

शरद पवार ने एकनाथ शिंदे और पीएम नरेंद्र मोदी की बातचीत को लेकर कहा, ‘परिवार में दो छोटे बच्चे हैं। एक को गुब्बारा दिया जाता है तो दूसरा रोने लगता है। इस पर माता-पिता आपको उससे बड़ा गुब्बारा देने के लिए कहते हैं। ऐसा ही हो रहा है।’ इसके साथ ही शरद पवार ने सलाह दी कि अब इस मामले को बंद कर देना चाहिए। अब यह देखना चाहिए कि क्या नया किया जा सकता है। यही नहीं उन्होंने इस परियोजना के लिए सही से डील न कर पाने का आरोप उद्धव ठाकरे पर लगाए जाने की बात को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे और उदय सामंत तो उसी सरकार में मंत्री थे।