Thursday, May 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आर्यन खान ने गुलाब देने वाले फैन को किया सलाम, लोगों को दिखी शाहरुख की झलक

मुंबई
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वह अपने पिता की स्टाइल में सलाम करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है। आर्यन को एक फैन ने रेड रोज भी दिया। आर्यन के इस वीडियो को देखकर लोग उनकी तुलना शाहरुख खान से कर रहे हैं। वहीं इस पर कई तरह के रिऐक्शंस आ रहे हैं। 
फैन ने दिया गुलाब

आर्यन खान बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। रीसेंटली उनके ऐड की तस्वीरें वायरल थीं। इस पर शाहरुख खान ने भी कमेंट किया था। वहीं पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस सजल की वजह से भी आर्यन हेडलाइन्स में हैं। अब आर्यन का एक वीडियो वायरल है। इसमें वह एयरपोर्ट पर हैं। इस बीच एक फैन उन्हें गुलाब का फूल देता है जिसे वह एक्सेप्ट कर लेते हैं। इसके बाद पलटकर वह उसे सलाम करते हैं। 

लोगों ने बताया आर्यन को क्रश

वीडियो क्लिप को पपराजी विरल भैयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस पर लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, क्या मैं अकेली हूं जिसको पिता-बेटे दोनों पर क्रश है। एक और ने लिखा है, अपने डैड की तरह सलाम कर रहा है। एक और कमेंट है, उसे कभी मुस्कुराते नहीं देखा।