Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दोस्त के बच्चों की ट्यूशन टीचर का नंबर हाथ लगते ही डालने लगा था डोरे, शादी का झांसा दे जयपुर के होटलों में करता रहा रेप

जयपुर

जिस CRPF कांस्टेबल बृजेश राजपूत को पुलिस ने 3 दिन पहले महिला से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है, उसकी कहानी बड़ी दिलचस्प है। महिला पर डोरे डालने की शुरुआत 3 साल पहले हुई थी। बात 2018 की है। बृजेश की पोस्टिंग जम्मू में थी। वह ट्रेन से जम्मू डयूटी जॉइन करने अपने एक साथी के साथ जा रहा था। बृजेश के इसी साथी के बच्चों को भरतपुर की महिला टयूशन पढ़ाती थी। साथी ने बृजेश के माेबाइल से महिला से टयूशन फीस को लेकर बात की थी। बस, यहीं से बृजेश ने महिला को फंसाने का इरादा कर लिया। कुछ देर बाद ही उसने युवती को दोबारा से फोन किया और बात करने लगा। इसके बाद यह सिलसिला चलता रहा। बात शादी का झांसा देकर होटलों में रेप करने तक पहुंच गई।

जयपुर के बजाज नगर का मामला

जयपुर की बजाज नगर पुलिस ने CRPF के कांस्टेबल बृजेश राजपूत को ट्यूशन टीचर से रेप के मामले में गिरफ्तार किया है। कांस्टेबल मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का रहने वाला है। उसने भरतपुर की महिला से मोबाइल पर दोस्ती की। उसे प्रेम के जाल में फंसा कर शादी करने का झांसा दिया। महिला भी उसकी बातों में आ गई। बृजेश छुट्‌टी पर जयपुर आया। उसने महिला को जयपुर बुलाया। वह बृजेश की बातों में आ गई और उससे मिलने पहुंच गई। बृजेश ने जयपुर के होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद यह सिलसिला चलता रहा। वह जयपुर के अलग-अलग होटलों में बुलाता और उसके साथ रेप करता। महिला भी शादी के लालच में आकर बृजेश की बात मानती रही। बाद में शादी करने से बृजेश ने इनकार कर दिया। महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके समझ में कुछ नहीं आ रहा था। इसके बाद उसने पुलिस की मदद ली। आरोप है कि वह 10 दिन की छुट्‌टी आता था। इसमें 5 दिन वह जयपुर में और 5 दिन अपने गांव में रहता था।

दोनों पहले से ही शादीशुदा
बृजेश की पहली से शादी हो चुकी है। उसकी पत्नी उसे छोड़ चुकी है। महिला भी पहले से शादीशुदा है और उसने भी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करा रखा था। वह गांव में बच्चोें को टयूशन पढ़ाती थी।

जान से मारने की धमकी भी

आरोप है कि बृजेश ने शादी से तो इनकार किया ही, किसी को बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी देता था। यहां तक उससे रुपयों की भी मांग करने लगा। उसे धमकी देने लग गया था। इस दौरान आरोपी ने ड्यूटी वापस जॉइन नहीं की तो जम्मू में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया।

भरतपुर से जयपुर पहुंची FIR रिपोर्ट

युवती ने रेप की रिपोर्ट भरतपुर में 14 मई को दर्ज कराई थी। जांच में पता लगा कि युवती को जयपुर में ले जाकर होटलों में रेप किया गया। घटनास्थल जयपुर होने के कारण भरतपुर से रिपोर्ट जयपुर के बजाज नगर थाने में ऑनलाइन भेजी गई। बजाज नगर थानाधिकारी रमेश सैनी ने रेप के मामले की जांच शुरू की। उन्होंने पीड़ित युवती को बुलाकर मेडिकल करवाया। इसके बाद पीड़िता के बयान दर्ज कराए। बयानों में रेप किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी बृजेश की जांच शुरू की। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

जमानत के लिए जयपुर पहुंचा था आरोपी

जयपुर पुलिस आरोपी बृजेश की तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने उसके मोबाइल नंबरों की लोकेशन निकाली। कॉल डिटेल भी चेक की गई। पुलिस को जांच में पता लगा कि उसकी लोकेशन जयपुर में ही आ रही है। पुलिस ने मोबाइल नंबर की लोकेशन व मुखबिर की सूचना पर जयपुर के होटल में पहुंच कर बृजेश को पकड़ लिया था। पूछताछ में पता लगा कि वह एडवांस में जमानत लेने के लिए पहले से जयपुर आ गया था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *