Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तैयार रखिए पैसे.. मैनफोर्स कंडोम बनाने वाली कंपनी ला रही IPO, मिलेगा दांव लगाने का मौका

नई दिल्ली
आईपीओ मार्केट (IPO market) में जल्द ही एक और दिग्गज कंपनी का नाम जुड़ सकता है। यह कंपनी मैनफोर्स कंडोम (Manforce Condoms) बनाने वाली मैनकाइंड फार्मा है। मैनकाइंड फार्मा आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है और इसके लिए मार्केट रेगुलेटरी (SEBI) के पास अपना मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) कागजात दाखिल किया है।
4 करोड़ शेयरों की होगी बिक्री
हमारे सहयोगी वेबसाइट लाइवमिंट की खबर के मुताबिक, आईपीओ में कंपनी के प्रमोटरों और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 4 करोड़ (40,058,844) इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश (OFS) शामिल होगी। कंपनी के प्रमोटर रमेश जुनेजा, राजीव जुनेजा, शीतल अरोड़ा, रमेश जुनेजा फैमिली ट्रस्ट, राजीव जुनेजा फैमिली ट्रस्ट और प्रेम शीतल फैमिली ट्रस्ट हैं।
5,500 करोड़ का होगा आईपीओ
सूत्रों ने लाइवमिंट को बताया कि आईपीओ का साइज लगभग ₹5,500 करोड़ होने की उम्मीद है। यह घरेलू फार्मा कंपनी द्वारा अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है। ऑफर से पूरी आय का भुगतान बेचने वाले शेयरधारकों को बिक्री के प्रस्ताव में बेचने वाले शेयरधारकों द्वारा पेश किए गए इक्विटी शेयरों के अनुपात में किया जाएगा और कंपनी को DRHP के अनुसार ऑफ़र से कोई आय प्राप्त नहीं होगी।