Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रामदेव ने कर ली अगले 40 साल की प्लानिंग, दुनिया के दूसरे सबसे रईस अडानी को देंगे टक्कर

नई दिल्ली
योगगुरु रामदेव ने पतंजलि ग्रुप (Patanjali Group) की 4 कंपनियों के आईपीओ लाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने पहले से ही लिस्टेड कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड को लेकर अपनी प्लानिंग के बारे में भी जानकारी दी है। रामदेव की जो प्लानिंग है वो कहीं ना कहीं गौतम अडानी समूह के लिए एक चुनौती बन सकती है। आइए समझते हैं कैसे।
क्या है रामदेव की प्लानिंग: पाम आयॅल के मामले में आत्मनिर्भर बनने के लिए पतंजलि समूह ने 15 लाख एकड़ से ज्यादा जमीन में पाम के पेड़ लगाने का ऐलान किया है। ये पेड़ 11 राज्यों के 55 जिलों में लगाए जाएंगे। पतंजलि का दावा है कि किसी कंपनी द्वारा यह भारत की सबसे बड़ी पाम की खेती होगी। इससे 5 से 7 वर्षों में करीब 2 हजार करोड़ रुपये का सालाना रिटर्न कमाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं, एक बार पाम के पेड़ के लग जाने के बाद अगले 40 वर्षों तक कमाई होगी।
इकोनॉमी को भी बूस्ट: कंपनी ने बयान में बताया कि इससे खाद्य तेल के मामले में देश आत्मनिर्भर हो सकेगा और आयात की वजह से खर्च होने वाले विदेशी मुद्रा की भी बचत होगी। पतंजलि का अनुमान है कि 3 लाख करोड़ रुपये तक की विदेशी मुद्रा बच जाएगी। इससे डॉलर के मुकाबले रुपया को बूस्ट भी मिलेगा।