Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अडानी ने रच दिया इतिहास: टाटा से लेकर अंबानी तक को झटका

नई दिल्ली
अडानी ग्रुप (Adani Group) ने आज के कारोबार में मार्केट कैप की दौड़ में टाटा ग्रुप (Tata group) को पीछे छोड़ दिया है। गौतम अडानी (Gautam Adani) के नेतृत्व वाली अडानी समूह की फर्मों का संयुक्त एम कैप टाटा ग्रुप के 21.04 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के मुकाबले बढ़कर 21.14 लाख करोड़ रुपये हो गया। 
अडानी को हुआ मुनाफा
अडानी समूह ने टाटा ग्रुप के लिए 33,763 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के नुकसान की तुलना में मार्केट कैप में 9,052 करोड़ रुपये का लाभ देखा। आज के बाजार पूंजीकरण को ध्यान में रखते हुए, अडानी समूह ने समूह की सात कंपनियों के 52-सप्ताह के निचले स्तर के एमकैप से 12.70 लाख करोड़ रुपये या 150 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है। हालांकि, अडानी समूह को 52-सप्ताह के हाई से मार्केट कैप में 8.2 प्रतिशत या 1.88 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
रिलायंस का मार्केट कैप तीसरे स्थान पर
ईडन कैपिटल की लिस्ट में मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाला रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह 17.49 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ तीसरे स्थान पर आया। इसमें से रिलायंस इंडस्ट्रीज (मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़ी भारतीय फर्म) ने अकेले ग्रुप के मार्केट कैप में 17 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया।