नई दिल्ली
अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं तो मोदी सरकार हर महीने आपको 3000 रुपये दे रही है यानी 36,000 रुपये सालाना। सबसे बड़ी बात यह है कि इसका फायदा उठाने के लिए आपको अपनी जेब से एक रुपया भी नहीं लगाना है। पीएम किसान के लाभार्थी पीएम किसान मानधन योजना का लाभ उठा सकते हैं। ऐसे लाभार्थियों को पीएम किसान मानधन योजना के लिए कोई दस्तावेज नहीं देना होगा। बता दें अबतक इस योजना से 4905537 किसान जुड़ चुके हैं।
क्यों नहीं देना पड़ेगा एक भी पैसा
अगर पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं और आपको हर साल 2000-2000 की 3 किस्तें मिलती हैं, तो आपको 36000 पाने के लिए एक भी पैसा नहीं देना होगा। क्योंकि, आपको जो किस्त मिलेगी, उसी में से अंशदान करने का विकल्प चुनने की छूट है। इस तरह किसान को सीधे अपनी जेब से पैसा नहीं खर्च करना पड़ेगा। 6000 रुपये में से उसका प्रीमियम कट जाएगा। यानी जेब से बिना खर्च किए किसान को 36000 सालाना भी मिलेगा। वैसे अगर पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी नहीं हैं तब भी इस योजना का फायदा उठा सकते हैं।