नई दिल्ली
अंतरराष्ट्रीय स्तर कच्चे तेल के भाव एक बार फिर 90 डॉलर प्रति बैरल के बेहद करीब आ गए हैं। इस बीच रोजाना की तरह आज भी सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल बेचने वाली कंपनियों ने नए रेट जारी की हैं। इसके मुताबिक देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 96.72 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। महाराष्ट्र और मेघायलय को छोड़ राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्यों में लगातार 118 दिन से कोई बदलाव नहीं हुआ है।
देश में सबसे महंगा ईंधन राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। श्रीगंगानगर की तुलना में पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 29.39 रुपये सस्ता है, वहीं डीजल भी 18.50 रुपये सस्ता है। बता दें पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है।
शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
आगरा 96.35 89.52
लखनऊ 96.57 89.76
पोर्ट ब्लेयर 84.1 79.74
देहरादून – 95.35 90.34
चेन्नई 102.63 94.24
बेंगलुरु 101.94 87.89
कोलकाता 106.03 92.76
दिल्ली 96.72 89.62
अहमदाबाद 96.42 92. 17
चंडीगढ़ 96.2 84.26
मुंबई 106.31 94.27
भोपाल 108.65 93.9
धनबाद 99.80 94.60
फरीदाबाद 97.49 90.35
गंगटोक 102.50 89.70
गाजियाबाद 96.50 89.68
गोरखपुर 96.76 89.94
श्रीगंगानगर 113.49 98.24
परभणी 109.45 95.85
गोरखपुर 96.58 89.75
रांची 99.84 94.65
पटना 107.24 94.04
जयपुर 108.48 93.72
अगरतला 99.49 88.44