बीकानेर
समग्र शिक्षा के विभिन्न कार्यालयों में 417 पद खाली पड़े हैं जिन पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीडीईओ, सीबीईओ सहित अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय में सहायक निदेशक, सहायक परियोजना समन्वयक, कार्यक्रम अधिकारी व संदर्भ व्यक्ति के रिक्त 417 पदों पर प्रिंसिपल और व्याख्याता स्तर के शिक्षा अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के लिए ऑनलाइन इंटरव्यू अगले माह शुरू होंगे।
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के राज्य परियोजना निदेशक ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। रिक्त पदों पर लगने के लिए शिक्षा अधिकारी शाला दर्पण पोर्टल के जरिए 17 सितंबर से 24 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शिक्षा विभाग में कार्यरत कार्मिक ही कर सकेंगे। इंटरव्यू 6 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक होंगे। राजस्थान स्वेच्छा ग्रामीण 2011 सेवा के तहत कार्यरत कार्मिक आवेदन के पात्र नहीं होंगे। 57 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कार्मिक भी आवेदन के पात्र नहीं होंगे। आयु की गणना 30 सितंबर 2022 से की जाएगी।