हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले में ब्यूटी पार्लर से रोजगार कमाने के लिए आमजन को जागरूक करने व मेकअप आर्टिस्ट के हुनर को और बढ़ाने के उद्देश्य से टाउन के उत्तम पैलेस में मेकअप इंटरनेशनल फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस फेस्टिवल में हनुमानगढ़ जिले के मेकअप आर्टिस्ट सहित अन्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। फेस्टिवल में इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट फिजा खान ने ब्यूटी ट्रीटमेंट के अनेकों गुरु दिए। उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट को ब्यूटी ट्रीटमेंट में नई-नई तकनीकों की जानकारी दी। इंटर्नशिप पार्टनर आशीष बजाज ने बताया कि इस तरह का मेकअप फेस्टिवल जिले में पहली बार आयोजित करवाया गया है। इस तरह के फेस्टिवल से जिले में मेकअप आर्टिस्ट की प्रतिमा में और निखार आएगा। इस मौके पर रिद्धि बजाज, संतोष, कोमल गोस्वामी, चंदा रावत, संजना, नीरू मेहन, ममता वर्मा, चीनू वर्मा, सिम्मी अनेजा, नैना, वैशाली, बीएल सैन, जय खान, शोएब, सुनीता चौधरी आदि मौजूद रहे।