Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जीएसएस का परिणाम घोषित

कान्हेवाला (सीमा सन्देश)। ग्राम सेवा सहकारी समिति के चुनाव सम्पन्न हुए। 10 बजे गिनती शुरू हुई और लगभग एक घंटे बाद परिणाम जारी कर दिया। वार्ड 2, 4, 8 में प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। वहीं वार्ड नं 1 में मनजीत सिंह 3 मतों, वार्ड नं 3 से श्रीराम ढाका 4 मतों, वार्ड नं 5 से गुरजीवन सिंह, वार्ड नं 6 से सोहनलाल जांगू 7 मतों, 2 मतों, वार्ड नं 9 में निर्मल सिंह 6 मतों, वार्ड 10 से पृथ्वीराज चालिया 9 मतों, वार्ड नं 11 से लक्ष्मण सिंह 1 मत और वार्ड नं 12 से साहब राम जांगू 138 मतों से विजय हुए। वहीं वार्ड नं 7 से इन्द्राज वर्मा लॉटरी से जीते।