श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय में मोदी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने किया। जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी ने बताया कि तरड़ ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे इस प्रदर्शनी को अधिकाधिक देखें ताकि हमें नजदीक से मोदी के व्यक्तित्व को जानने का अवसर उपलब्ध हो। जिला सह संयोजक क्रांति चुघ ने सभी भाजपा पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सीताराम मौर्य, सरदूलसिंह कंग, जुगल डूमरा, एड. अविनाश डाबी, मनभीरसिंह रंधावा, चंद्रशेखर गौड़, शिवभगवान जोगपाल, राजीव चौधरी, जगदीश कासनिया, मुखराम बावरी, विजेन्द्रपाल सिंह, नवजोत रंधावा, राजेश आहूजा, भीष्म लाटा, विक्रम नैण, श्रवण पारीक सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।