Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गृहमंत्री अमित शाह, CM योगी समेत अजय देवगन ने दी श्रद्धांजलि

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में निधन हो गया है। राजू श्रीवास्तव को जिम के दौरान कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके चलते उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। 42 दिनों बाद राजू ने एम्स में अंतिम सांस ली। राजू के चले जाने से पूरा देश दुखी है। PM नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

कॉमेडियन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया। उन्होंने लिखा-‘ राजू श्रीवास्तव ने हंसी, हास्य और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन किया। उन्होंने हमें बहुत जल्द छोड़ दिया, लेकिन वह वर्षों तक अपने समृद्ध काम की बदौलत अनगिनत लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनका निधन दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।’

CM योगी आदित्यनाथ ने दी कॉमेडियन श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजू को श्रद्धांजलि देते हुए ANI से कहा- ‘राजू श्रीवास्तव हमारे बीच नहीं रहे। मैं, UP के लोगों की ओर से, प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं’।