Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

साउथ जोन के खिलाफ अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर का नहीं चला बल्ला

नई दिल्ली
हेत पटेल (नाबाद 96) और जयदेव उनादकट (नाबाद 39) की नौवें विकेट के लिए 83 रन की अटूट साझेदारी के दम पर वेस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल (Duleep Trophy final 2022) के पहले दिन खराब शुरुआत से उबरते हुए साउथ जोन के खिलाफ 8 विकेट पर 250 रन बनाए। पटेल 178 गेंद की अब तक की पारी में छह चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। वेस्ट जोन का नेतृत्व कर रहे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (आठ) और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (37) जैसे बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
इन दोनों के अलावा सरफराज खान (34), यशस्वी जायसवाल (एक) और भारत ‘ए’ के मौजूदा कप्तान प्रियांक पंचाल (सात) बल्ले से योगदान देने में नाकाम रहे। साउथ जोन के लिए तेज गेंदबाज बासिल थंपी (42 रन पर दो), सीवी स्टीफन (39 रन पर दो) ने शुरुआती आधे घंटे के खेल में ही पश्चिम क्षेत्र के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया।