Thursday, May 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

Bollywood Wives ने जब पर्सनल लाइफ को लेकर किए ये शॉकिंग खुलासे

नई दिल्ली

बॉलीवुड में सिर्फ एक्टर्स की फिल्मों की ही बात हो ऐसा होना मुमकिन नहीं। क्योंकि बॉलीवुड के फैन वर्ल्ड में स्क्रीनप्ले से ज्यादा दर्शकों को उनके चहेते एक्टर्स का रियल लाइफ कंटेंट भी एंटरटेन करता है। शायद यही वजह है कि अब फिक्शन से ज्यादा रियलिटी शोज हिट लिस्ट में टॉप पर रहते हैं। एक दौर था जब एक्टर्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया या फैन के सामने लाने से बचते नजर आते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं एक्टर्स के एयरपोर्ट स्पॉटिंग से लेकर बेडरूम गॉसिपिंग तक खबरों में सुर्खियां बंटोर रही हैं। ना सिर्फ एक्टर्स बल्कि उनकी नॉन फिल्मी वाइव्स भी अब उनके स्टारडम का अहम हिस्सा बन चुकी हैं। इन बॉलीवुड वाइव्स की लाइफ भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। इसलिए तो एक्टर्स की लाइफ पार्टनर्स और एक्स पार्टनर्स पर fabulous lives of bollywood wives जैसे शोज ऑन एयर किए जा रहे हैं। सबसे खास बात ये है कि बॉलीवुड वाइव्स का भी इन शोज पर बेबाक अंदाज देखने को मिल रहा है। तो आइए आपको बताते हैं Bollywood Wives के पर्सनल लाइफ को किए गए कौन से कौन से खुलासों ने बी-टाउन में खलबली मचा दी….
 
25 साल की शादी में संजय कपूर ने पत्नी महीप को किया था चीट 
fabulous lives of bollywood wives में नजर आ रहीं एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। इस शो में महीप कपूर  में सीमा सजदेह संग बातचीत के दौरान कहा था कि शादी के शुरुआती दिनों मे संजय कपूर को छोड़ने की कगार पर थीं क्योंकि उनके पति ने उनकी शादी की शुरुआत में धोखा दिया था। महीप ने शो में सीमा सजदेह से बात करते हुए अपनी 25 साल पुरानी शादी को लेकर एक घटना को याद किया जब उनकी बड़ी बेटी शनाया कपूर बहुत छोटी थीं, तब संजय ने उन्हें धोखा दिया था। महीप ने बताया था कि उन्होंने शनाया को लेकर छोड़ने का फैसला कर लिया था लेकिन फिर उन्होंने संजय को एक मौका देने का फैसला किया। महीप ने बताया कि उनका ये फैसला सही रहा नहीं तो जिंदगीभर उन्हें इस बात का मलाल रहता कि उन्होंने संजय को दूसरा मौका नहीं दिया। महीप ने ये भी कहा था कि हर किसी की जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं हर किसी की लाइफ जैसी दिखती है वैसी नहीं होती।