श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। राजस्थान प्रदेश पंजाबी महासभा के जिलाध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ता वीरेन्द्र राजपाल ने बुधवार को जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से उनके 13 सिविल लाइंस स्थित निवास पर मुलाकात की। इस दौरान वसुंधरा राजे ने पूर्व मंत्री राधेश्याम गंगानगर की कुशलक्षेम पूछी तथा श्रीगंगानगर में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। वीरेन्द्र राजपाल ने उन्हें श्रीगंगानगर आने का निमंत्रण दिया। वसुंधरा राजे ने हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर दोनों जिलों के दौरे का कार्यक्रम बनाकर जल्द ही सूचित करने की बात कही।