श्रीगंगानगर
शहर में सोमवार को बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। इलाके में दो दिन पहले हलकी बरसात के बाद रविवार को मौसम में बदलाव आया और धूप से गर्मी का एहसास होने लगा लेकिन सोमवार को एक बार फिर मौसम ने पलटी मारी।
सुबह धूप के बाद बदला मौसम का मिजाज
सुबह दिन की शुरुआत में धूप के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला। दोपहर होते-होते आसामान में बादल छाने लगे। इसके साथ ही हलकी बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि इससे महज सड़कें ही गीली हो पाई लेकिन हवा चलने से गर्मी से राहत जरूरी मिली। मौसम विभाग ने दो दिन पहले मौसम में बदलाव की आशंका जताई थी। इस दौरान जिले में कुछ स्थानों पर बरसात की चेतावनी दी गई थी। विभाग के अनुमान के अनुसार ही सोमवार दोपहर मौसम ने पलटी मारी।
सड़कों पर निकले लाेग हुए परेशान
दोपहर में महज पांच से सात मिनट तक बूंदाबांदी हुई लेकिन इसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सड़क किनारे ठेला लगाने वाले ठेलों को ढककर सड़क किनारे खड़े नजर आए। सड़कों पर कीचड़ फैल जाने से वाहन चालकों को भी परेशानी हुई।